

- बुधवार देर रात लखनऊ,कानपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही अवध के कई जिलों में धूल भरी आंधी आई। अवध के कई जिलों में हवाएं 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं।
लखनऊ/मेरठ , 22 मई , campussamachar.com, प्रदेश में बुधवार को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे व होर्डिंग गिर गए। वर्षा जनित हादसों में गाजियाबाद में तीन, दिल्ली व ग्रेटर नोएडा में 2-2 लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम से लेकर देर रात तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का प्रभाव रहा। मौसम के इस बदलाव से पूरे प्रदेश में 19 लोगों की जान चली गईं।
प्रदेश में बुधवार को बिगड़े मौसम ( UP Wather ) ने कई लोगों की जान ले ली। कई लोग आंधी में पेड़ गिरने या टिन शेड की वजह से घायल हो गए। पश्चिम यूपी में सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली से सटे जिलों में रहा। आंधी-बारिश जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं आम की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। बुधवार देर रात लखनऊ,कानपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही अवध के कई जिलों में धूल भरी आंधी आई। अवध के कई जिलों में हवाएं 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। मेरठ शहर में आंधी पानी का कहर रहा और रात भर लोग परेशान रहे . शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में कई बड़े – बड़े पेड़ गिर गए और आवागमन बाधित रहा .
बुधवार को शाम सात बजे से ही अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली नम हवाओं की वजह से रात 12 बजे के बाद कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में 40 किमी की रफ्तार से हवाए चलीं। 45 मिनट के अंदर 14 मिमी से अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई। माैसम विभाग ( UP Wather ) के अनुसार, 30 मई तक इसी तरह रुक रुककर बारिश, आंधी चल सकती है। कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।

नुकसान की जानकारी:
बिजली गिरने से मौतें: बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मृत्यु की सूचना है, जबकि एक अन्य घटना में आम का पेड़ गिरने से एक भाई की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
पेड़ गिरना : आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए, जिससे यातायात और अन्य गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हुई।
जलभराव : बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फसलों को नुकसान : आंधी और पानी से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है ।
प्रभावित क्षेत्र:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा और सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश का प्रभाव देखा गया। लखनऊ और आसपास के जिले: पूर्व-मध्य उत्तर प्रदेश में लखनऊ और आसपास के जिलों में आंधी-पानी और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई, जिसमें सात लोगों की जान चली गई ।
Lucknow, Uttar Pradesh, India Weather Forecast : तापमान 26°C से 35°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिसमें दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध भी रहेगी।
मौसम की विस्तृत जानकारी:
तापमान: अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की संभावना है।
वर्षा: दिन के समय हल्की बूंदाबांदी होने की 30% संभावना है, जबकि रात में यह संभावना 10% हो जाएगी।
आर्द्रता: दिन के समय आर्द्रता 61% और रात में 72% रहने की उम्मीद है।
हवा: हवा की गति 15 से 25 किमी/घंटा रहने की संभावना है ।
उत्तर प्रदेश में 21 मई की रात कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह आंधी और बारिश पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिली, जिसमें कई जिलों जैसे कि मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और मिर्जापुर में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ तेज हवा चली। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के तराई क्षेत्रों में तेज झोंकों के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, 23 मई से प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और क्षेत्रफल दोनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है ।
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 से 24 मई के बीच प्रदेश में तेज रफ्तार पूर्वा हवा और बूंदाबांदी का विस्तार बढ़ेगा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी होगी।
