
- उ प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग में प्रविधानित हो शिक्षकों की सेवा सुरक्षा- ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 20 मार्च, campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने गत दिनों विधान परिषद में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के संबंध में की गयी सदन की घोषणा की ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित किया है और उनसे इस मामले में शीघ्र लागू कराये जाने में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने बयान मे कहा कि शासन के द्वारा विगत दिनों गठित शिक्षा सेवा चयन आयोग के चलते विगत दो वर्षों से प्रदेश भर के सहायता प्राप्त गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में जहाँ एक ओर शिक्षकों की पदोंनतिया नहीं हो पा रही हैं , वही कार्यवाहक संस्था प्रधानों को नियमित प्रधानों की भाँति गुरुतर दायित्वों का निर्वहन कराये जाने के बाद भी उनका न तो अनुमोदन ही है और न ही पद का वेतन नियमानुसार प्रदान किया जा रहा है।

संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आगे कहा कि शिक्षको की सेवा सुरक्षा संबंधी प्रविधान के अभाव में विगत दो वर्षो से लगातार उत्पीड़न के मामले भी पूरे प्रदेश भर से प्रकाश में आ रहें है। इन सबको लेकर शिक्षकों मे दिनों दिन गहरा आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है।
शिक्षक नेताओ ने कहा कि इसके पूर्व के उ प्र माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग मे उक्त सभी प्रावधान लागू थे। धारा 12,18,21 तीनों धाराये निसरीत हो जाने से शिक्षकों को इन विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति जहाँ एक ओर उत्पीड़न तो है ही वही दूसरी ओर समान कार्य के लिए समान वेतन कै सिद्धांतों की भी खुला उलंघन भी हो रहा है। विगत दो वर्षों से नियमों का न बनाया जाना घोर उपेक्षा को प्रदर्षित करता है। उन्होंने सरकार व शासन का इन अतिसंवेदनशील मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही साथ सदन तक में नेता सदन की की गयी स्पष्ट घोषणा को शीघ्र अमलीजामा पहनाये जाने की पुरजोर माँग की है।
