मुख्यमंत्री जी करें इस मामले मे तत्काल हस्तक्षेप -डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल- मंत्रिमंडल तक के निर्णयो को लागू कराने मे ब्यूरोक्रेसी की आना कानी तानाशाही की परा काष्ठा – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ,19 जनवरी , प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी मंत्रि मंडल द्वारा विगत पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए राज्य कर्मियों के समान चिकित्सा सुबिधा प्रदान करने के निर्णय को लगभग पांच माह बाद भी उसे अमलीकरण मे न जाने पर पांडेय गुट ने गहरा असंतोष व्यक्त कर मुख्यमंत्री जी से तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के लगातार मांग के बाद मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में बीते शिक्षक दिवस के मौके पर संपन्न मंत्रि मंडल ने निर्णय लिया कि शिक्षकों को भी कैशलेस चिकितसा सुबिधा दी जायेगी। उन्होंने इस मामले में सभी शिक्षकों के लिए अर्थात चाहे वो राज्य निधि से सहायता प्राप्त हो या असहायता प्राप्त हो यह सुबिधा प्रदान करने की ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की। घोषणा के इतने दिन बाद भी अभी तक आदेश जारी नही हो सका है। यह इस मामले मे ब्यूरोक्रेसी द्वारा कोई आदेश जारी न किया जा ना उपेक्षा तमक रवैये को साफ तौर पर पारी लक्षित करता है।
शिक्षक नेताओ ने इस मामले मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर शिक्षकों के लिए की गयी मंत्रिमंडल की घोषणा को आदेश जारी कर निर्णय को लागू कर शिक्षकों को लाभा नवित किए जाने की पुरजोर मांग की है,।
