
- विभागीय निर्गत आदेशों के अनु श्रवण करने की नियमित की जाए समीक्षा बैठक -डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
- शिक्षा अधिकारियों द्वारा नहीं पालन किया जा रहा आदेशों का अनुपालन – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 25 मई 2025,campus samachar.com , सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक उ प्र द्वारा लगातार सेवा शर्ते लागू करने के आदेशों को अधिकारियों द्वारा अमलीकरण न किये जाने पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। संघ की एक विज्ञप्ति मे इस ओर शासन एवं सूबे की योगी सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की माँग की गयी है .

संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने साफतौर पर निर्गत अपने 22 मई के आदेश मे इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम में विहित प्रावधानों के अंतर्गत शिक्षकों एवं प्रधानो की नियुक्तियों पदोन्नति कर उनकी सेवा सुरक्षा प्रदान करने का आदेश जारी किया गया है। अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों को लागू न कर शिक्षकों को हर प्रकार से लाभों से वंचित कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे संगठन विलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
शिक्षक नेताओ ने इस मामले की ओर उच्च शिक्षा अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर जारी आदेशों के अमली करण की समीक्षा बैठक कर आदेशों को धरातल पर लागू कराये जाने की माँग की है।
