
लखनऊ, 07 फरवरी , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए शिक्षा अधिकारियों पर लंबित मामलों के निराकरण में घोर उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज बताया कि संगठन ने शासन एवं सरकार के स्पष्ट शासनादेश के बाद भी अठ्ठाईस मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम से अब तक अच्छादित न किये जाने जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। समस्त मामले निदेशालय प्रयाग राज स्तर पर महीनों से लंबित है। अब जाकर आपतियाँ लगाकर मामले विद्यालयों को भेजे जा रहे है। जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग दो प्रतिशत ऐसे मामले मात्र निस्तारित हो पाए है।
उन्होंने कहा कि ऐसे ही नोशनल वेतन वृद्धि प्रदान कर सेवा निवृत पेंशनरो की पेंशन ग्रेच्युटी एवं राशिकरण का संशोधन नही हो पा रहा है। अधिक विलंब क्यों। जानबूझ कर समस्या यों को लबित रख कर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जारहा है।

शिक्षक नेताओ ने कहा कि जहाँ एक ओर अधिकारियों द्वारा अपार आईडी को लेकर वेतन तक रोक कर शिक्षक उत्पीड़न किया जा रहा है वही पर इन अधिकारियों की कार्यों की कोई न तो समीक्षा होती है और न ही उनका वेतन रोके जाने जैसे कार्य वाही ही की जा रही है। इन सबका खामियाजा अंततः शिक्षक समाज को ही भुगतना पड़ता है। शिक्षक नेताओ ने इन दोनों लंबित मामले की ओर शासन व उच्च शिक्षा अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की माँग की है।
