
लखनऊ/ प्रयागराज, 19 अगस्त , माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज की ओर से आज पुरानी पेंशन स्कीम ( ops ) में आच्छादित 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षक शिक्षाओं की सूची जारी कर दी है इस सूची में लखनऊ सहित विभिन्न जिलों के शिक्षकों के नाम शामिल है. अपर शिक्षा निदेशक ( माध्यमिक ) सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी की गई सूची में कहा गया है कि यदि पुरानी पेंशन स्कीम के तहत आच्छादित किए गए व्यक्तियों द्वारा दी गई किसी भी प्रकार की सूचना , दस्तावेज, भ्रामक निकलते हैं तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी. यह चौथी सूची है और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की है .
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न अच्छा लंबे समय से ओल्ड पुरानी पेंशन योजना के तहत आच्छादित शिक्षकों की सूची जारी करने की मांग कर रहे थे, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग टुकड़ों में सूची जारी कर शिक्षक नेताओं के आक्रोश को बढ़ा रहा था . पांडेय गुट ने 31 जुलाई को विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था, जबकि शर्मा गुट ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा कर रखी है . हालांकि पुरानी पेंशन स्कीम सहित कई तरह की मांगे शामिल है फिर भी पुरानी पेंशन योजना के तहत आच्छादित किए जाने वाले शिक्षकों के नाम की सूची जारी करने में हो रही देरी से शर्मा गुट भी नाराज है और विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 अगस्त को प्रदेश भर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है.
लखनऊ के शिक्षको की सूची देखने के लिए नीचे OPS लिंक पर क्लिक करें
क्या बोले पाण्डेय गुट के प्रवक्ता त्रिपाठी

उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने संगठन की तरफ से सभी पुरानी पेंशन के लिए चयनित शिक्षक, शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है. उन्होंने बताया लखनऊ के शेष बचे 68 शिक्षकों मे से 45 शिक्षक लाभांवित हुए हैं . प्रदेश के सभी जनपदीय सूची निर्गत की जा चुकी है l उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापन के आधार पर चयनित शिक्षको को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किये जाने का आदेश निर्गत हो गए हैं । संगठन के लगतार प्रयासों के बाद पुरानी पेंशन हेतु शेष चयनित शिक्षकों की निदेशालय ने सूची जारी की l अभी भी कतिपय सूची जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं l शीघ्र जारी कर मामले को शत प्रतिशत शिक्षकों को लाभांवित किया जाय l
