
लखनऊ, 8 अप्रैल। campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के प्रदेश महामंत्री नंद कुमार मिश्र एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उनके सांसद रहते तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को 25 मई 2013 को लिखे पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित पत्र की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।
lucknow teachers news : संगठन मंत्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के समर्थन में पेंशन नियामक एवं विकास अधिनियम (PFRDA ) 2011 में किए गए प्रावधानों की ओर ध्यान आकृष्ट किया था और NPS की मासिक कटौती को शेयर में जमा करने एवं उसमें उतार-चढ़ाव से उत्पन्न परिस्थितियों की खिलाफत की थी। इसमें न्यूनतम पेंशन तक की कोई गारंटी भी ना होने की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) लागू करने की पुरजोर सदन में मांग की थी।
#ops news :संगठन मंत्री त्रिपाठी ने CM योगी ( UP CM Yogi Adityanath) को उनकी उसी की याद दिलाते हुए NPS की विरोधी नीतियों के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की जाने की मांग दोहराई है और मुख्यमंत्री ( UP CM Yogi Adityanath) से पुरानी पेंशन बहाली हेतु किए जा रहे शिक्षक कर्मचारी संघर्षों को दबाने के बजाय उनसे खुले मन से अपनी ही पूर्वर्ती मांग को अमलीजामा पहनाने में प्रभावी कार्यवाही कर पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) लागू करने की मांग की है।
