माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट आगामी इक्कीस मयी से दस जून को प्रस्तावित समर कैंप आयोजन के बहिष्कार निर्णय पर अडिग , वापस ले विभाग प्रस्तावित तुगलकी फरमान- समर कैंप के लिए जनपद स्तर पर हो रही शिक्षा अधिकारियो द्वारा जोर जबरजस्ती पांडेय गुट नहीं करेगा बर्दास्त : डॉ जितेंद्र कुमार पटेल
- समर कैंप आदेश को किया जाय पूरी तौर पर स्थगित : ओम प्रकाश त्रिपाठी
- जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा लगातार विद्यालयों को किया जा रहे टार्च र पर तत्काल लगे रोक- पांडेय गुट
लखनऊ , 18 मई , campus samachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शासन एवं महानिदेशक का ध्यान आकर्षित करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रस्तावित समर कैंपो के आयोजनों पर पूरी तरह से रोक लगाने की माँग की है।

संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज जारी अपने बयान मे बताया कि संगठन से वार्ता के पश्चात महानिदेशक द्वारा पूर्व निर्गत आदेश संशोधित कर समर कैंप को ऐच्छिक कर दिया गया था। अब जनपद स्तर पर आदेश जारी कर सभी के लिए अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की मौखिक रूप से दवाव विद्यालयों पर बनाऐ जाने की शिकायते मिल रही है।
शिक्षक नेताओ ने इस मामले की ओर ध्यान आकर्षित करतेहुये संशोधित आदेश को निरस्त कर फिल्हाल इस पर पूरी तरह से रोक लगाने की माँग को दोहराया है। ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा सरकार को तत्काल इस और ध्यान देना चाहिए .
