
सृजित पदों की मौलिक रिक्तियों पर हो नियमित नियुक्तिया – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 26 फरवरी, campussamachar.com, राज्य सरकार द्वारा सूबे के गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में आउटसोर्सिंग विधा से विधिवत सृजित पदों पर सेवानिवृत अथवा मौलिक रूप से अन्य कारणों से रिक्त पदों से भरे जाने का पांडे गुट ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस मामले की ओर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की है।
शिक्षक नेताओ ने कहा कि वर्षों वर्षों से इन शिक्षण संस्थानों में विधिवत नियमित रूप से सृजित पदों पर कार्य रत कर्म चारियो के सेवा निवृत, अथवा अन्य कारणों से स्पष्ट रूप से रिक्त पदों को आउट सोर्स से नितांत अस्थायी रूप से पदों को भरा जाना न तो शिक्षा के हित में है और न तो कर्मचारी हितों मे ही है।

Outsource Employees : उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विज्ञान की प्रयोगशालाओ मे नियुक्ति आउटसोर्स पर्सन द्वारा प्रयोग शालाओ के कार्यो को बखूबी संपन्न नहीं कराया जा सकता हैं। इसके लिए नियमित रूप से समझ वाला व्यक्ति ही लैब टेक्नीशियन का कार्य सुचारु रूप से कर सकता है। यह अपने भविष्य को लेकर चिंतित आउट सोर्स पर्स न से कराया जाना संभव नहीं है।
UP Outsourcing: शिक्षक नेताओ ने कहा कि संस्थानों में वेतन वितरण अधिनियम 1971 के अंतर्गत नियमनुसार सृजित पदों पर कार्य रत कर्मचारीगण के रिटायर होने पर रिक्त पदों को शिक्षा व शिक्षण संस्थानों के व्यापक हित में स्थायी रूप से नियमित नियुक्ति के मध्यम से भरे जाने की ओर सूबे की योगी आदित्यनाथ जी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) की सरकार से पुरजोर माँग की है।
