
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सभी ज़िलों में आज 15 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सम्बोधित अनुरोध पत्र प्रेषित किया जाएगा .
नई दिल्ली /लखनऊ , 15 सितम्बर , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आठवीं कक्षा तक में शिक्षण कार्य करने वाले सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET ) अनिवार्य किए जाने के विरोध में आ गया है. महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस मुद्दे पर आज 15 सितम्बर को देश भर में संगठन के नेता अपने-अपने जिलों के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे .
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इस मुद्दे पर सभी जिला संगठन के सभी जिला पदाधिकारी को परिपत्र भेज कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए कहा है. इसी क्रम में आज 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा . संगठन की ओर से कहा गया है कि प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल में सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET ) पास करने संबंधी आदेश किसी भी दिशा में उचित प्रतीत नहीं होते हैं .
इसकी कई वजह है इसलिए सरकार को चाहिए इस मुद्दे पर पुनर्विचार करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू करें. उल्लेखनीय है कि जूनियन हाई स्कूल तक के शिक्षक की सेवा रिसर्च शिक्षकों के लिए (TET )अनिवार्य किए जाने के बाद प्रदेश भर के शिक्षकों में भारी आक्रोश है . उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ द्वारा जगह धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा चुके हैंऔर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित की जा चुके हैं . हालांकि सरकार की ओर से भी संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है लेकिन शिक्षकों के आक्रोश को देखते हैं इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई तय मानी जा रही है .
आज 5 सितंबर 2025 को देंगे ज्ञापन
Lakhimpur Kheri News उक्त क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद लखीमपुर खीरी के पदाधिकारी (प्रा०सं०) आज 15 सितम्बर 2025 को समय 05 बजे सायं जिलाधिकारी जनपद – लखीमपुर खीरी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित अनुरोध पत्र प्रेषित करेगा। आज दिनांक 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को 4:00 बजे विलोबी मैदान में एकत्रीकरण के पश्चात 5 बजे कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष सन्तोष मौर्य और सन्दीप चौरसिया जिला महामंत्री ने दी है .
संगठन का पत्र

