
शिक्षा अधिकारियों की स्वेच्छाचारिता का खामियाजा भुगतने पर है मजबूर शिक्षक – डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
- शिक्षक नेताओं ने आनलाईन अटेंडेंस के जारी आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की माँग की है।
- वंचित शिक्षकों की शीघ्र जारी हो सूची – ओ पी त्रिपाठी
लखनऊ , 09 जुलाई , campus samachar.com,शिक्षा अधिकारियों की मनमानी एवं स्वेच्छाचरिता से सूबे के आशास्कीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के पुरानी पेंशन के लिए पूरी तरह से हक़दार शिक्षकों को खामियाजा भुगतने पर मजबूर होना पड़ है। इसे लेकर शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है।
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह एवं संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी ने इस मामले में महानिदेशक शिक्षा कंचन वर्मा जी से गत दिनों भेट कर समस्या की ओर ध्यान आकेर्षित किया। उन्होंने शीघ्र इस मामले में प्रभावी कार्रवाई किये जाने का आश्वस्त किया है। शिक्षक नेताओ ने संरक्षक विजय कुमार सिंह की अगुआई मे महा निदेशक से निदेशालय स्तर पर लंबित ऑफ लाईन स्थानांतर न सूची जारी किये जाने की ओर भी ध्यान आकर्षित कर शीघ्र कार्य वाही कराये जाने की पुर जोर् माँग की उन्होंने इस मामले पर भी प्रभावी कार्रवाई किये जाने का आश्वस्त किया है।
प्रति निधि मंडल में विजय कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, ओंम प्रकाश त्रिपाठी एवं रमेश चंद्र सिंह शामिल हुए। शिक्षक नेताओं ने आनलाईन अटेंडेंस के जारी आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की माँग की है।
