CM, Yogi Adityanath

लखनऊ, 13 सितम्बर , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा किए जाने के बाद शासन सक्रिय हो गया है . शासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी है . इसी क्रम में शासन की ओर से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है और उनसे योजना में आच्छादित किए जाने वाले शिक्षकों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने की निर्देश दिए गए हैं . यह पूर्ण विवरण 15 सितंबर तक शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.
राज्य सरकार द्वारा कैसे चिकित्सा सुविधा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए प्रयासों का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है . माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने कहा है प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संगठन की लगातार मांग को दृष्टि गत गत शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन में आयोजित शिक्षकों के सम्मान कार्य क्रम में बड़े ही उदार मन से की गयी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुबिधा प्रदान करने की विधिक औपचारिक कार्यवाही हेतु आगामी 15 सितंबर तक बेसिक शिक्षा से उच्च शिक्षा एवं प्रविध क शिक्षकों/ अनुदेश कों का संपूर्ण व्यौरा/ विवरण शासन को उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश प्रदान किया है।
trending video
