
- राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिनांक 12 अक्टूबर को जॉन्स होटल, मेल्योर रोड, मदुरै तमिलनाडु में हुई .
लखनऊ , 14 अक्तूबर , ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (AIPTF) ) की ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई . यह बैठक 12 अक्टूबर 2025 को मदुरै तमिलनाडु में हुई . इसका संयोजन तमिलनाडु प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया .
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में AIPTF कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्यों के संबद्ध शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा संघ की गतिविधियों एवं अपने अपने राज्यों के व देश के शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं को उठाया गया जिसमें प्रमुख रूप से TET प्रकरण पर संस्था के क्रिया कलाप, आंदोलन सहित कई विषयों पर आपसी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में वर्तमान में देश के 18 राज्यों के शिक्षक संगठन एवं उनके प्रतिनिधि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध है। जो प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, सिक्किम,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगना,उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, जम्मू कश्मीर सम्मिलित है और इस बैठक में सम्बद्ध राज्य शिक्षक संगठनों के लगभग समस्त पदाधिकारी उपस्थित है।
बैठक में राज्य शिक्षक संगठनों द्वारा अपने अपने राज्यों के शिक्षकों की समस्या को अवगत कराए जाने पर सभी राज्य के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को पत्र प्रेषित कर एवं संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकारों व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए संगठन के माध्यम से समस्या का समाधान कराए जाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
वहीं TET के मुद्दे पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ इस आदेश के जारी होने के प्रथम दिवस से ही संघर्ष करने का ऐलान कर देश के लगभग 18 राज्यों के जनपदीय मुख्यालयों पर जोरदार आंदोलन धरना विरोध प्रदर्शन किया गया वहीं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिया गया वर्तमान में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जाना आंदोलन कार्यक्रम चल रहा है।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ बहुत ही अनुशासनात्मक ढंग से शिक्षकों की वर्तमान समस्या टेट आदेश को वापस किए जाने एवं शिक्षा अधिनियम में संशोधन किए जाने के किए एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इस बैठक की जिम्मेदारी संयोजन तमिलनाडु प्राथमिक शिक्षक संघ एवं तमिलनाडु राज्य शिक्षक संगठन के अध्यक्ष महासचिव सहित दक्षिण भारत संयोजक सैय्यद शौकत अली की संचालन में संपन्न होने पर आप सबको बधाई शुभकामना।
बैठक में प्रमुख रूप से AIPTF की कार्यकारणी समिति एवं उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, सिक्किम,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगना,उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष महासचिव सहित तमिलनाडु के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।
