
आगरा /लखनऊ , 20 जनवरी , उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के जिला मंत्री और जिलाध्यक्ष पदों से शिक्षक राजनीति प्रारंभ करने वाले प्रदेश संगठन में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रादेशिक मंत्री तथा प्रादेशिक उपाध्यक्ष पदों पर कई दशक तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता महेश गौतम के निधन से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अपूरणीय क्षति हुई है।
डॉ.जितेन्द्र सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की चिरशांति तथा उनके निधन से हुई अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों को देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना है .
इन नेताओं ने जताया दुःख
जनपद आगरा के जिला मंत्री और जिलाध्यक्ष पदों से शिक्षक राजनीति प्रारंभ करने वाले प्रदेश संगठन में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रादेशिक मंत्री तथा प्रादेशिक उपाध्यक्ष पदों पर कई दशक तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता महेश गौतम के निधन से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की चीर शांति तथा उनके निधन से हुई अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों को देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना है ।
विजय कुमार सिंह
प्रदेश संरक्षक
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित। ओंम शांति , शांति शांति।।
बरिष्ठतम् सहयोगी व बराबंकी जनपद केपूर्व जिलाध्यक्ष कौशलल प्रसादशुक्ल का आकस्मिक निधन संगठन की अपूरणीय क्षति है परमात्मा उन्हे सद्गति व परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति।विनम्र श्रद्धांजलि।।
ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रवक्ता
संगठन के बरिष्ठतम् नेताओं मे प्रमुख व पूर्व उपाध्यक्ष महेश गौतम का आकस्मिक निधन संगठन की अपूरणीय क्षति है।वह अच्छे संगठन कर्त्ता ,नियमों के जानकर,आगरा मे बहुत लोकप्रिय रहे मै अपनी तथा शिक्षक संघ की ओर से हार्दिक शोक प्रकट करता हूं और प्रार्थना है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति ,परिवार को कष्ट सहन करने शक्तिदे।भगवानशंकर त्रिवेदी।
