समयबद्ध निस्तारित हों लंबित शिक्षक समस्याएं : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
लखनऊ , 31 जनवरी , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षा अधिकारियों की मनमानी एवं उनके द्वारा किये जा रहे लगातार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के उत्पीड़न पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने इस प्रकार के रवैये की ओर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है और उनसे हस्तक्षेप करने की माँग की है।
Teachers News : शिक्षक नेताओ ने बताया कि जहाँ एक ओर अधिकारियों द्वारा नियमानुसार अपने स्तर पर लंबित मामले को तो लटका कर शिक्षक शिक्षिकाओं का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। वही दूसरी ओर अपने दायित्वों के निर्वहन मे जानबूझ कर आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षक समाज में गहरा रोष व्याप्त है और भ्रष्टाचार की बलि चढ़ रहे हैं शिक्षक हित . यही नहींं शासन व विभागीय आदेशों तक को नजरंदाज किया जा रहा है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि अपने आदेशों को तो 24 घंटे से भी कम समय में विद्यालयों से सूचनाएं माँग रहे हैं और पूरा न होने पर वेतन तक रोकने की धमकी देते हैं। अभी अभी अपार ( Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR ) की सूचना पर वेतन रोका जा रहा है। इसके लिए केवल शिक्षक को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जबकि छात्र एवं अभिभावकों के सहयोग के बिना यह संभव ही नहीं है। इस प्रकार शिक्षक एवं शिक्षण संस्थान अब मात्र सूचना तंत्र बन कर रह गए हैं। संगठन इस प्रकार के रवैये का कड़ा विरोध करता है।
UP school News : शिक्षक नेताओ ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों एवं शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए शिक्षण संस्थानों को शिक्षा के लिए ही कार्यो को करने दिया जाय न कि ऐसे मामलो में उलझा कर रखा जाता है कि शिक्षा अब गौड़ कर रह गयी है अन्य कार्य प्रमुख हो गए है। नेताओं ने कहा कि शिक्षकों को उसके प्रमुख कार्यो को ही करने दिये जाने की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया है। #Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR)
