समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सुविधाएं मिले शिक्षको एवं कर्मचरियो को – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 13 अक्तूबर . उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने केंद्र की मोदी सरकार का ध्यान आकृष्ट कर सभी शिक्षको एवं कर्मचारी के लिए वन नेशन वन पेंशन ओ पी एस ( Old pension scheme) , को लागू किये जाने की माँग की है। संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने एक बयान में वर्तमान समय में लागू एन पी एस को विभेद कारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके साथ अन्याय पूर्ण रवैया है ।इसको लेकर शिक्षक कर्मचारी गण बेहद ही चन्तित है।
शिक्षक नेता श्री त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जहाँ एक ओर वन रैंक वन पेंशन ( Old pension scheme) , लागू कर एक इतिहास रचा है। इसके साथ ही अनेकानेक शिक्षक कर्मचारी हितों के मद्देनज़र निर्णय लिए हैं । चाहे वह सत्तर साल के बुजुर्गो को आयुष्मान योजना लागू करने की हो चाहे वर्ष 2028 तक निःशुल्क अनाज वितरण की ही क्यो न हो. इसके अलावा सरकार राष्ट्र हित में वन नेशन वन इलेक्शन संबंधी विचार लागू करने फैसले लेने वाली है।
Old pension scheme news : शिक्षक नेता श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस अत्यंत ही ज्वलंत मुद्दे की ओर व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित किया है और उनसे शिक्षक कर्मचारियों के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन एवं समान सुबिधाओ के सिद्धांत पर वन नेशन वन ओ पी एस पेंशन ( Old pension scheme) , को लागू करने मे हस्तक्षेप करने की पुरजोर माँग की है।
