
लखनऊ , 07 मई 2025 , campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने आज 07 मई 2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय लखनऊ में उपवास शुरू कर दिया है. पांडेय गुट की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपवास पर बैठे हैं . यह उपवास 7, 8, और 9 मई तीन दिवसीय है .
प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी क्रमिक रूप से उपवास करेंगे. माध्यमिक शिक्षक संघ के उपवास में आज पहले दिन 07 मई 2025 को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर शैलेंद्र द्विवेदी, महामंत्री आशीष सिंह, सरंक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी , बच्चू लाल भारती , प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री मिथलेश कुमार पाण्डेय , प्रचार मंत्री जगत किशोर , प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र पाल , राहुल मिश्रा , संजय सिंह , अंजनी सिंह आदि मुख्य रूप से बैठे हैं .
video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/w__pO_gW7xw?feature=share
संगठन की मांग है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 में शिक्षकों का हित करने वाली धारा 12 , 18 और 21 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग अधिनियम 2023 में पुनर्स्थापित किया जाए. संगठन इसी एक सूत्री मांग को लेकर यह उपवास कर रहा है. गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) लगातार इस मांग को लेकर प्रदेश में आंदोलित है और प्रदेश कार्य समिति ने ही इस मुद्दे पर उपवास पर बैठने का निर्णय लिया था . इसी निर्णय के क्रम में आज 7 मई 2025 को लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय पार्क रोड में उपवास पर शिक्षक नेता बैठे हुए हैं।
