
- यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा के लिए जिला संगठन का प्रतिनिधित्व मंडल शीघ्र जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक करेगा।
लखनऊ, 14 जनवरी सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला संगठन द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे जय नारायण इंटर कॉलेज, लखनऊ में स्वागत किया जाएगा। यह निर्णय आज जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला संगठन के कार्यालय उदयाचल में आयोजित जिला संगठन की बैठक में लिया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिला मंत्री महेश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मथुरा में आयोजित 58वें राज्य सम्मेलन में माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी को पुन अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि बैठक में शिक्षक समस्याओं एवं सदस्यता आदि पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा के लिए जिला संगठन का प्रतिनिधित्व मंडल शीघ्र जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक करेगा।
