-
अनुमान्यता के साथ साथ ही धन आवंटन कर शिक्षकों के बकाये लंबित एक अरब अवशेषों का भुगतान – ओम प्रकाश त्रिपाठी - चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लंबित अवशेषों का भुगतान नही होने पर शिक्षक संघ पांडेय गुट होगा निर्णायक संघर्ष पर मजबूर
लखनऊ , 24 मार्च , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शासन एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के विद्यालयों से लेकर निदेशालय स्तर पर लंबित लगभग एक अरब बकाये अवशेषों का शीघ्र भुगतान करने में तत्काल हस्तक्षेप करने की माँग की है।
संघ के प्रदेशिक् अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता व उपाध्यक्ष ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने एक बयान मे कहा कि जानबूझ कर ऐसी स्थिति पैदा कर दी जाती हैं कि शिक्षकों का बकाये अवशेषों की परिस्थितियों का निश्चित रूप से शिकार हो ही जाता है और प्री ऑडिट का मामला बनते ही शिक्षकों का अपना ही वेतन का पैसा कमीशन खोरी के मकड़जाल में फँस कर रह जाता है। वर्षों वर्षों तक उसे पाने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक जारी अनुमान्यताओ का धन आवंटन कर शिक्षकों के खातों में भुगतान नही किया गया तो संगठन निर्णायक संघर्ष करने पर विवस होगा जिसके लिए विभाग सीधे जिम्मेदार होगा।
भाई चारे का प्रतीक ईद के पावन पर्व पर हो शिक्षकों का वेतन भुगतान
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए ईद के सुअवसर पर सहायता प्राप्त सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारीगण को अनिवार्य रूप से वेतन भुगतान सुनिश्चित किये जाने की माँग की है।
