
- वर्ष 2000 के पहले से नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के मामले में तत्काल करे मुख्यमंत्री जी हस्तक्षेप-डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- लखनऊ मंडल सहित सूबे के आधे मंडलों में नहीं हो रहा वेतन भुगतान -ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 23 अगस्त , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शासन एवं न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर लखनऊ मंडल सहित सूबे के आधे मंडलों में वर्ष 2000 के पहले से तत्समय लागू भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त सभी विनियमितीकरणं होने से वंचित लगभग तेइस सौ तदर्थ शिक्षकों को विगत आठ महीने से वेतन भुगतान नही किये जाने से वे भुखमरी के शिकार हो रहें हैं l

उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ( पांडेय गुट )के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस अति संवेदन शील मामले पर अत्यंत ही गहरी नाराजगी जाहिर की है l उन्होंने सूबे के विभिन्न मंडलों में मंडलीय समितियों द्वारा एक ही मामले में अलग अलग मानदंड अपनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) से बीते लगभग अठ्ठाईस से तीस सालों से कार्य करने वाले सभी तदर्थ शिक्षकों को विना भेद भाव के विनियमित कर उनका आठ महीने से रोके गए वेतन भुगतान शीघ्रति शीघ्र सुनिश्चित कराये जाने की माँग की है l
शिक्षक नेताओ ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय से उच्च न्यायालय की फुल बेंच तक इन सभी तदर्थ शिक्षकों को कार्य लिए जाने एवं वेतन भुगतान किये जाने के साथ साथ उन्हें उ प्र माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग की धारा 33, छ में विहित प्रावधानों के अंतर्गत विनियमित किये जाने के निर्गत आदेशों को लागू कर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा जगत से तदर्थवाद को समाप्त किये जाने की पुरजोर माँग की है l
