
- निदेशालय द्वारा अभी तक नहीं जारी हो सकी पुरानी पेंशन से अच्छादित शेष शिक्षकों की सूची : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
- तत्काल जारी की जाए पुरानी पेंशनधारी शिक्षकों की सूची : ओम प्रकाश त्रिपाठी
- पेंशनरो की सूची जारी न होने पर पांडेय गुट ने जताई गहरी नाराजगी
लखनऊ , 29 मई , campus samachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट )ने अभी तक गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में विगत 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों की निदेशालय स्तर पर लंबित पुरानी पेंशन (OPS ) से आच्छादित शेष बचे शिक्षकों की सूची अब तक जारी न किये जाने पर अत्यंत गहरी नाराजगी जाहिर की है। संगठन ने इस मामले की ओर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अब तक शिक्षकों की जारी सूची से संबंधित शिक्षकों की एन पी एस कटौती बंद कर जी पी एफ कटौती माह अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है , वही अपनी बारी का इंतजार कर रहे शिक्षक शिक्षिकाये अपने साथ निदेशालय द्वारा किये जा रहे भेदभाव को लेकर चिंतित है कि एक साथ ही विद्यालयों से भेजे गए प्रकरणों मे से इस प्रकार का सौतेला व्यवहार क्यो अपनाया जा रहा है ?
शिक्षक नेताओ ने इस प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर शेष बचे शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची अविलंब जारी कर उनके एन पी एस की कटौती बंद कर जी पी एफ खातों का आबंटन कर उनमें सीधे नियमा नुसार कटौती सुनिश्चित किये जाने की पुरजोर माँग करते हुए शेष बचे लोगों के साथ किये जा रहे भेद भाव पूर्ण सौतेले व्यवहार को समाप्त करने की माँग की है।
