
- पुरानी पेंशन से अच्छादित शेष बचे शिक्षकों की शीघ्र हो सूची जारी – डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
- निदेशालय द्वारा जारी आंशिक सूची पर पर जन पदीय अधिकारियों द्वारा हो शीघ्र अपेक्षित कार्यवाही -ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 06 अप्रैल , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने निदेशालय स्तर पर लंबित एक अप्रैल, 2005 से पूर्व हुए विज्ञापनों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों की पूरी सूची अब तक जारी न किये जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे इस मामले की ओर शिक्षा निदेशक एवं अपर शिक्षा निदेशक उ प्र का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र शेष बचे शिक्षकों की सूची अविलंब निर्गत कर अग्रे तर कार्यवाही सुनिश्चित करने की माँग को दोहराया है।

Old pension scheme, : शिक्षक नेताओ ने कहा कि अब तक जो सूची जारी भी की जा चुकी है उस पर भी जनपद स्तर पर कोई अग्रेत र कार्यवाही भी नहीं की जा रही है। गौर तलब हो कि अब ऐसे शिक्षकों की एन पी एस की कटौती बंद हो कर उनके हिस्से की धन राशि जीपीएफ़ खाता खुल वा कर उसमें ट्रांसफर किये जाने है। अब शिक्षकों की विधिवत जीपीएफ खाते में ही धनराशि जमा होना है। इस संबंध में सक्षम अधिकारियो द्वारा प्रक्रिया की शुरुवात भी नही हो हो सकी है।
lucknow teachers news : शिक्षक नेताओ ने इस मामले में द्रुत गति से कार्यवाही किये जाने की अवश्यकता पर बल देते हुए लंबित सूची जनपद व शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराने की पुर जोर माँग की है।
