
ओम प्रकाश शर्मा की पांचवीं पुण्य तिथि – 16 जनवरी, 2026 के अवसर पर द्धांजलि सभा का आयोजन
- संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं संगठन के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ , 17 जनवरी , शिक्षक संघर्षो एवं उपलब्धियों के महानायक स्व0 ओम प्रकाश शर्मा की पांचवी पुण्य तिथि पर आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र की अध्यक्षता में संगठन के केन्द्रीय कार्यालय 109 विधायक आवास, राजेन्द्र नगर, लखनऊ में श्रद्वान्जलि सभा का आयोजन किया गया।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं संगठन के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह, संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल, अनिल त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव एवं उपस्थित अन्य शिक्षकों ने स्व0 शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके साथ बिताए हुए क्षणों को याद कर श्रद्वान्जलि दी।

शिक्षकों के मसीहा स्व0 ओम प्रकाश शर्मा ने जीवनपर्यन्त शिक्षकों के लिए संघर्ष किया और अन्तिम समय तक संघर्ष करते रहे। आज से पांच वर्ष पूर्व 16 जनवरी, 2021 को मेरठ में जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय में आयोजित धरना में भीषण ठन्ढ के बाद भी सम्मिलित हुए और उसी शाम सायं 07 बजे अपने आवास पर इस संसार से विदा ली। मेरठ की सभा में स्व0 शर्मा ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा था कि ‘‘शून्य से कहाॅं पहुंचे यह आप जाने और अब कहा रहना है यह भी आप जानें‘‘। यह शिक्षकों के लिए नसीहत थी। स्व0 शर्मा के संघर्ष और उपलब्धियों सेे शिक्षकों को समाज में सम्मानजनक स्थान मिला है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिलामंत्री महेश चन्द्र ने किया।

