

- विधान परिषद निर्वाचन शिक्षक खंड के लिए केवल वैध मतदाता बनाये जाने पर बल दिया गया- डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
लखनऊ , 12 अक्तूबर . उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शासन स्तर पर लंबित अपनी पंद्रह सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 17 नवम्बर को शिक्षा निदेशक उ प्र के कैम्प कार्यालय पर शिक्षा निदेशक का घेराव एवं प्रदर्शन किये जाने की घोषणा की है। इस आशय का निर्णय आज विद्या मंन्दि र गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ मे संपन्न संगठन के प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संचालन महा मंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया। यह जानकारी संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है।

बैठक मे पुरानी पेंशन, वर्ष २०००, तक के नियुक्त सभी तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान व विनियमितीकर ण किये जाने, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं प्राप्त सुबिधा ओ को शिक्षा सेवा आयोग २०२३ अधिनियम मे प्रावधान किये जाने की दमदारी से संघर्ष के ज्वलंत मुद्दा बनाया गया है।

बैठक में सर्वसम्मत विधान परिषद निर्वाचन मे बनाये जा रहे मतदाता संबंधित निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने पर विशेष बल दिया गया। इस बैठक मे वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी एवं बरेली मुरादाबाद से हरि सिंह ढिल्लो को संगठन का समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।

बैठक में संगठन के कार्य कारी अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र द्वि वेदी, उपा ध्यक्ष नन्हे सिंह, संतोष रस्तोगी, डॉ आर पी द्विवेदी , संजय वाजपेयी, नंदा पांडेय, पंकज सिंह, राजेश शर्मा,, गौरव पांडेय सहित अनेक लोगो ने अपने विचार प्रस्तुत कर शासन की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की।

