
- महामंत्री आशीष कुमार सिंह की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि संगठन के शिविर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित आवश्यक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं .
लखनऊ , 18 मई , campus samachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर क्षेत्रवार सदस्यता अभियान और विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रवार पदाधिकारी , प्रभारी , सह प्रभारी नियुक्त करते हुए संगठन को गतिशील बनाने की रणनीति तैयार की है .
संगठन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रादेशिक कार्य समिति के पदाधिकारी , सदस्यों , विशेष आमंत्रित सदस्यों /मंडलीय एवं जनपदीय अध्यक्ष/ मंत्रियों को एक महत्वपूर्ण परिपत्र प्रेषित किया गया है . महामंत्री आशीष कुमार सिंह की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि 27 अप्रैल 2025 को संगठन के शिविर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित आवश्यक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं .
इन निर्णय में विधान परिषद निर्वाचन को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रवार सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किए जाने , विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र और पदाधिकारी प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. परिपत्र के अनुसार वाराणसी विधान परिषद क्षेत्र के प्रभारी विजय कुमार सिंह बनाए गए हैं , जबकि सह प्रभारी डॉक्टर श्याम नारायण तिवारी और अंजनी कुमार सिंह नियुक्त किए गए हैं . इसी प्रकार गोरखपुर – फैजाबाद विधान परिषद क्षेत्र के प्रभारी जगदीश पांडे होंगे, जबकि शाह प्रभारी डॉक्टर तारा सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह , पंकज कुमार सिंह होंगे.
इसी प्रकार आगरा विधान परिषद क्षेत्र के प्रभारी डॉक्टर भोज कुमार शर्मा होंगे जबकि सह प्रभारी के रूप में डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, शिवकुमार गुप्ता , राजेंद्र वार्ष्णेय और देवेंद्र शर्मा नियुक्त किए गए हैं . लखनऊ विधान परिषद क्षेत्र के लिए प्रभारी आशीष कुमार सिंह बनाए गए हैं , जबकि सह प्रभारी बच्चू लाल भारती, नन्हे सिंह, संजय बाजपेई और मिथिलेश पांडे हैं . मेरठ – सहारनपुर विधान परिषद क्षेत्र के लिए भोज दत्त शर्मा प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि सह प्रभारी की भूमिका विनोद गोयल और रामबाबू शर्मा निभाएंगे .
इसी प्रकार बरेली – मुरादाबाद विधान परिषद क्षेत्र के प्रभारी संतोष पांडे होंगे , जबकि सह प्रभारी अरविंद राठौर बनाए गए हैं . परिपत्र के अनुसार डाक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पटेल क्रमशः वाराणसी, गोरखपुर – फैजाबाद, लखनऊ तथा डॉक्टर शैलेंद्र द्विवेदी क्रमशः आगरा, मेरठ- सहारनपुर, बरेली – मुरादाबाद विधान परिषद क्षेत्र के सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक होंगे . परिपत्र के अनुसार ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर का आयोजन 3, 4 जून 2025 को श्री शंकरपुरी आश्रम खड़खड़ी ऋषिकेश मार्ग हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है।
