

- बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संचालन महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया।
- बैठक में निदेशालय स्तर पर लंबित आफ लाईन स्थानांत न सूची शीघ्र् निर्गत किये जाने पर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया।
- बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली, के साथ साथ 28 मार्च 2005 के पूर्व के विज्ञापनों के तहत नियुक्त शिक्षकों को आदेश के बाद भी लगभग दो हजार शेष बचे शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिये जाने संबंधी आदेश जारी न किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी।
- बैठक में शिक्षक नेताओ ने यू पी बोर्ड द्वारा निर्गत आन लाइन अटेंडेंस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया।
लखनऊ , 06 जुलाई,campussamachar.com , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने सर्कार के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है . संगठन ने तय किया है कि सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ 31 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर माध्यमिक शिक्षक प्रदेश व्यापी धरना एवं प्रदर्शन करेगें। इस आशय का निर्णय आज 06 जुलाई 2025 को उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की स्थानीय दारुल शफ़ा बी ब्लॉक स्थित कॉमन हाल में संपन्न राज्य परिषद की बैठक में सर्व सम्मत से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संचालन महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया।

बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली, के साथ साथ 28 मार्च 2005 के पूर्व के विज्ञापनों के तहत नियुक्त शिक्षकों को आदेश के बाद भी लगभग दो हजार शेष बचे शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिये जाने संबंधी आदेश जारी न किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी। इसके अलावा लगभग तेइस सौ तदर्थ शिक्षकों को अठाईस से तीस वर्षों की सेवा के बाद भी विनियमित न कर उन्हें आठ माह से वेतन भुगतान रोक कर उत्पीड़न किये जाने पर भी अत्यंत गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में शिक्षा निदेशालय स्तर पर लंबित ऑफ लाईन स्थानांतर न सूची जारी न किये जाने और आन लाईन जारी जारी आधी अधूरी स्थानांतर न सूची के शिक्षकों को कार्य भार न कराये जाने पर अत्यंत नाराजगी जाहिर कर शिक्षा अधिका रियों का ध्यान आकर्षित कर तत्काल प्रभा वी कार्यवाही किये जाने की माँग की गयी।
बैठक में शिक्षक नेताओ ने यू पी बोर्ड द्वारा निर्गत आन लाइन अटेंडेंस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया।

बैठक को संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह पटेल , प्रधान संरक्षक अमर नाथ सिंह, संरक्षक भगवाँन शंकर तृवेदी, विजय कुमार सिंह, सुरेश चंद वैस्वार, उपाध्यक्ष ओ पी त्रिपाठी, सुरेश मित्तल, रमेश चंद सिंह, जगदीश पांडेय, बच्चुलाल भारती श्री मती तारा सिंह आशीष कुमार सिंह मिथिलेश पांडेय नंद कुमार मिश्र हरिश्चंद् सिंह सहित अनेक वक्ताओ ने शंसन की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों की जम कर कटु आलोचना की। और समय रहते लंबित समस्याओं का निराकरण किये जाने की पुरजोर मांग की। यह जानकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रादेशिक उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी है .
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
बैठक में अंत में हुईं एक शोक सभा में संगठन के पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक श्री युत श्रीकांत द्विवेदी एवं शिक्षक नेता हरे कृष्ण तिवारी के हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर भाव भीनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
