
- पाण्डेय गुट का शाहजहांपुर में जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन।
- कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र ने कर्तव्य के सापेक्ष अधिकार की बात कही।
- जिला मंत्री गौरव पाण्डेय ने वर्ष भर की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन के माध्यम से लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।
- संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय संतोष कुमार पाण्डेय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
शाहजहांपुर , 09 फरवरी , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट ) जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन डॉ सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया ,डॉ सुदामा बाल विद्या मन्दिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया . जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय संतोष कुमार पाण्डेय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । मुख्य वक्ता देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य केशव चंद्र द्वारा बताया गया कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है समाज उसका अनुसरण करताहै उन्होंने संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया ,विशिष्ट अतिथि डॉ .अवनीश मिश्रा पूर्व प्राचार्य स्वामी शुकदेवानंदकॉलेज ने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला. संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा के अनुरूप ही सभी के लिए समान शिक्षा व्यवस्था लागू किए जाने से ही राष्ट्र में वास्तविक रूप में सामाजिक समरसता की भावना को पैदा किया जा सकता है इसके लिए सरकार को कान्वेंट एजुकेशन प्रणाली के रूप में विद्यमान् दोहरी शिक्षा व्यवस्था को बिना समाप्त किये भारतीय संस्कृति के अनुरूप समाज में सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती,उन्होंने शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थी के हितों के लिए किये संघर्षों के प्रतिफल के रूप में प्राप्त उपलब्धियों को विस्तार से बताया. कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र ने कर्तव्य के सापेक्ष अधिकार की बात कही. जिला मंत्री गौरव पाण्डेय ने वर्ष भर की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन के माध्यम से लेखा जोखा प्रस्तुत किया .
मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी जी रहे . संचालन जिला संगठन प्रवक्ता अनिल मालवीय ने किया , में नवनियुक्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया , जिनमे रामकुमार वर्मा,आशीष कुमार,विवेक ,वर्तिका रस्तोगी,शैफाली वर्मा उपस्थित रहे तत्पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का शाल ओढ़ाकर गीता भेंटकर सम्मान किया गया जिसमे अनिल मालवीय,कमलेश द्विवेदी,नवाब अली अंसारी,मधुरिमा श्रीवास्तव,डॉ सरिता अग्रवाल,सुमन मिश्रा प्रमुख थे अंत में विद्यालयप्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम को स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के बीएड विभाग से डॉ . प्रभात शुक्ला व माध्यमिक शिक्षक संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूल मियाँ ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय कपूर मिस्बाहुद्दीन संयुक्त मंत्री चन्द्रवीर सिंह, प्रचार मंत्री हृदयेश सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश बाबू तिवारी उपाध्यक्ष महिला डॉ . सरिता गुप्ता संगठन मन्त्री महिलादीपशिखा त्रिपाठी सुनीता देवी कल्पना सक्सेना कीर्ति कनोडिया अर्चनाप्रदीप त्रिपाठी इन्द्रदेव सिंह शाहिद अली अरविंद वर्मा विवेक यादव अनिल कुमार आशीष कुमार विनोद कुमार विमलेश Kकुमार व डॉ . संजय अवस्थी गौरीशंकर वर्मा राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे.
