
- अधिकारियों ने संगठन के दबाव में आकर शिविरों का आयोजन ऐच्छिक कर दिया है.
लखनऊ, 17 मई, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट ) का प्रादेशिक ग्रीष्मकालीन शिविर तीन एवं चार जून 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है . इस शिविर के संयोजक रविंद्र कुमार मिश्रा बनाए गए हैं जबकि सहसंयोजक कुलदीप शर्मा होंगे और प्रधान संरक्षक अमरनाथ सिंह बनाए गए हैं.
माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के प्रदेश के कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा ने बताया की प्रादेशिक ग्रीष्मकालीन शिविर शंकर पुरी (आश्रम ) , विद्या मंदिर खड़खड़ी हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है. शिविर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र द्विवेदी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता प्रतिभागियों को संगचनात्मक मार्गदर्शन देंगे .
श्री मिश्रा ने बताया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत है और संगठन की मांग पर ही समर कैंप पर लिया गया फैसला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चुनौती दे रहा है . अधिकारियों ने संगठन के दबाव में आकर शिविरों का आयोजन ऐच्छिक कर दिया है.
