
- ज्ञात हो कि कोई भी सीमा हो सभी के अंतिम भुगतान करने के लिए धन आवंटन का अधिकार निदेशालय ने अपने पास ही बना रखा है। इसमें बिना सुधार हुए धरातल पर इसका लाभ शिक्षकों को नही मिल सकता है।
लखनऊ, 13 जून ,campus samachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने जारी आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक तय सीमा के अंतर्गत अवशेष धनराशि की अनुमन्यता के साथ साथ धन आवंटन का अधिकार नहीं प्राप्त होगा, तब तक शिक्षकों को अपने लगभग एक अरब से भी विभिन्न स्तरों पर लंबित अवशेष बकाया धनराशि का भुगतान किया जाना व्यवहारिक रूप से अमली जामा पहनाया जाना कदापि संभव नहीं होगा।

ज्ञात हो कि कोई भी सीमा हो सभी के अंतिम भुगतान करने के लिए धन आवंटन का अधिकार निदेशालय ने अपने पास ही बना रखा है। इसमें बिना सुधार हुए धरातल पर इसका लाभ शिक्षकों को नही मिल सकता है।
संगठन प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने बताया कि विगत दो दशक पूर्व लागू अवशेष भुगतान प्रक्रिया यह थी कि तीन साल के भीतर के अवशेष के सभी भुगतान जिला स्तर पर ही डी आई ओ एस के माध्यम से होता रहा है। अब उसे वित्तीय वर्ष के अंदर कर दिया गया है। जब तक यह पुरानी व्यवस्था लागू नहीं होगी अवशेष भुगतानो का सिलसिला बढ़ता ही रहेगा।
उन्होंने कहा कि जब तक शिविरो का आयोजन कर अनु मान्य ता के साथ साथ धन आवंटन नहीं होगा भुगतान करने की बात बेमानी होगी।
