

- आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में डीएवी पीजी कॉलेज के सभागार में संपन्न राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, मंडलीय अध्यक्षों/मंत्रियों एवं संरक्षकगणों की बैठक में घेराव का लिया गया।
लखनऊ , 10 अगस्त , ऑफलाइन स्थानांतरण के आदेश यदि 20 अगस्त तक जारी नहीं किए गए तो 22 अगस्त को माध्यमिक शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा और स्थानांतरण आदेश प्राप्त होने के पश्चात ही घेराव समाप्त होगा। यह निर्णय आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में डीएवी पीजी कॉलेज के सभागार में संपन्न राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, मंडलीय अध्यक्षों/मंत्रियों एवं संरक्षकगणों की बैठक में लिया गया।
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि ऑफलाइन स्थानांतरण जारी किए जाने की मांग को लेकर दिनांक 11 जुलाई, 2025 को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के पार्क रोड, लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय में विशाल धरना दिया गया था। धरना स्थल पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने उपस्थित होकर लिखित रूप में शिक्षा मंत्री के स्वस्थ होते ही ऑफलाइन आदेश जारी करा दिए जाने का आश्वासन दिया था किंतु लगभग एक माह का समय बीत जाने के बाद भी आज तक आदेश जारी नहीं हुए हैं जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

क्या बोले अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि सरकार को ऑफलाइन स्थानांतरण नहीं करने थे तो इसकी सूचना 01 वर्ष पहले दी जानी चाहिए थी जिससे शिक्षक ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन ही न करते। उन्होने कहा कि आश्चर्यजनक है कि 07 जून की ऑनलाइन स्थानांतरण संबंधी राजाज्ञा में स्पष्ट प्रावधान है कि निदेशालय स्तर पर 07 जून, 2025 तक जो भी ऑफलाइन स्थानांतरण के आवेदन जमा होंगे उनका शिक्षा मंत्री की सहमति के पश्चात स्थानांतरण किया जाएगा। अत्यंत पीड़ादायक है कि शासनादेश का भी पालन अभी तक नहीं किया गया है।
विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी ने कहा कि ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को प्रबंधकों एवं शिक्षाधिकारियों के आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ा है और वह मानसिक उत्पीड़न से गुजर रहे हैं जिसे शिक्षक संघ कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा और ऑफलाइन स्थानांतरण करने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगा।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी नेता शिक्षक डाल धोक मार्ट पार्टी एमएलसी, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा पूर्व एमएलसी डा. प्रमोद कुमार मिश्र,पूर्व एमएलसी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, संरक्षकगण इंद्रासन सिंह, रामेश्वर उपाध्याय रमेश चंद्र शर्मा, श्री कृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर, रेखा शर्मा, देव भास्कर तिवारी, सुशील पुंडीर, बृजेश राय प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, ज्ञानेश राय, प्रभाकर राय, दिनेश चंद्र राय, समृद्धि मिश्रा जीपी सिंह, आय-व्यय निरीक्षक मन्नू लाल, पूर्व आय-व्यय निरीक्षक ध्रुव मित्र शास्त्री सहित राज्य कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारीगण, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
