
खनऊ , 10 जुलाई , उ प्र अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसियेशन ने प्रादेशिक अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में महानिदेशक शिक्षा कंचन वर्मा जी से एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेंट कर पेंशनरों को एक नोशनल इंक्रीमेंट देकर पेंशन पुनरीक्षण मे सक्षम अधिकारियों द्वारा हिला हवाली कर लंबित रखने की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक वर्मा जी से इस संवेदनशील मामले में समीक्षा बैठक कर नियमो के परिप्रेक्ष मे वृद्ध पेंशनरों को नोशनल इंक्रीमेंट प्रदान करते हुए पेंशन पुनरीक्षण किये जाने की माँग की। इसके परिणामस्वरूप अवशेष धनराशि का भुगतान करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही किये जाने की भी माँग करते हुए समय बद्ध प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने की माँग की है।
प्रति निधि मंडल में प्रदेशिक् अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ शिक्षक नेता विजय कुमार सिंह जी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ जितेंद्र सिंह एवं रमेश चंद्र सिंह जी उपस्थित रहे।
