आज बरेली में आयोजित इस बैठक में प्रदेश सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का फैसला - आंदोलन के प्रथम चरण में विश्वविद्यालयों में 17 अगस्त को धरना आयोजित करने का निर्णय
लखनऊ, 9 जुलाई । campussamachar.com, फुपुक्टा कार्यकारणी की बैठक आज (9 जुलाई 2023 ) बरेली कॉलेज, बरेली के प्रांगण में संगठन के अध्यक्ष डा वीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कि गई । महामंत्री प्रो प्रदीप सिंह ने बैठक का संचालन किया । इस बैठक में शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई और आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

up news in hindi : फुपुक्टा कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली पर जो संगठन आंदोलनरत हैं, उनके साथ मिल कर आंदोलन तेज करने पर चर्चा हुई। इसी प्रकार विज्ञापन 47 के साथियों का स्थाईकरण, कैशलेस मेडिकल, पीएचडी इंक्रीमेंट, नॉन पीएचडी साथियों को यूजीसी अधिनियम की धारा 6.3 के तहत एसोसिएट प्रोफेसर पर प्रोन्नति, आमेलित साथियों की सेवा जोड़ कर कैस के अंतर्गत लाभ,बचे हुए साथियों का आमेलन, फीडर कैडर की बहाली, ट्रांसफर में रोस्टर को खत्म करते हुए, एक साल की सेवा के बाद ट्रांसफर पर चर्चा, प्रोन्नति के बाद कम हुए वेतन, नोशनल वेतन वृद्धि, एनपीएस का अपडेशन राजकीय महाविद्यालय की तर्ज पर, अधिवर्षता आयु 65 वर्ष , निदेशालय के भ्रष्टाचार, प्रोन्नति के वेतन निर्धारण में निदेशालय में पुरानी व्यवस्था लागू करवाने, पुस्तकालय संवर्ग के साथियों की समस्या, ओरिएंटेशन और रिफ्रेशर की छूट 2022 तक,के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

up teachers news : अध्यक्ष ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और यह स्पष्ट किया कि चुनाव का पैसा लुआक्टा को दे दिया गया है। बैठक में यह भी तय हुआ की प्रदेश सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के प्रथम चरण में विश्वविद्यालयों पर 17 अगस्त को धरना दिया जायेगा एवं कुलपतियों के माध्यम से राजभवन एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। जल्द ही आज की बैठक का एक विस्तृत पत्रक जारी किया जाएगा। इस बैठक कि व्यवस्था के लिए रूटा और बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष डा मुकेश भारद्वाज एवं डा स्वदेश सिंह का आभार जताया गया ।
