
लखनऊ, 08 मई 2025 , campussamachar.com शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिविर कार्यालय पार्क रोड लखनऊ पर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की प्रांतीय कार्य समिति के सदस्यों द्वारा धारा 12,18 एवं 21 की पुनर्स्थापना हेतु पूर्व प्रस्तावित तीन दिवसीय उपवास के प्रथम दिवस में शिक्षा निदेशक डाक्टर महेंद्र देव द्वारा उपवास समाप्त करवाकर वार्ता की गई एवं शासन से धारा 12 ,18 एवं 21 की पुनर्स्थापना के संबंध में वार्ता के लिए लिखित आश्वासन दिया गया।
उल्मालेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने 7 मई 2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय लखनऊ में उपवास शुरू किया था और यह उपवास 7, 8 और 9 मई तीन दिवसीय चलना था . पहले दिन माध्यमिक शिक्षक संघ के उपवास में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, महामंत्री आशीष सिंह, सरंक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा आदि मुख्य रूप से बैठे.
संगठन की मांग है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में शिक्षकों केहित धारक धारा 12 , 18 को नए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग में पुनर्स्थापित किया जाय . संगठन इसी एक सूत्री मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाक्टर महेंद्र देव ने शिक्षक नेताओं से वार्ता की और उन्हें मांग के सम्बन्ध में आश्वस्त किया . शिक्षक नेताओं ने अपना उपवास खत्म कर दिया .
