
लखनऊ, 7 मार्च। campussamachar.com, : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट ) का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक MPP आर्य कन्या इंटर कॉलेज बक्सीपुर गोरखपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित होगा। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश पांडे अधिवेशन के प्रधान संयोजक होंगे ।
#lucknow news : इस आशय का निर्णय 5 मार्च को गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय कार्य समिति की प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लिया गया है । यह जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने जारी अपनी विज्ञप्ति में दी है।
lucknow news : संगठन मंत्री त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अवसर पर शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी से जुड़े प्रमुख ज्वलंत मुद्दों से संबंधित प्रस्ताव पारित कर शासन का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा । अधिवेशन में प्रदेश भर से 2500 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषयक एक शैक्षिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों को यात्रा दिवसों सहित अधिवेशन तिथियों में विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा अनुमन्य होगी।
