
- मिर्जापुर डी आई ओ एस कार्यालय की अनियमिततायों पर करें हस्तक्षेप उच्च अधिकारी – डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कटौती की धनराशि शीघ्र हो जमा, साथ ही साथ फ़ार्म 16 नि शुल्क उपलब्ध कराया जाय – ओ पी त्रिपाठी
- जिला अध्यक्ष रवि शंकर ओझा एवं जिला मंत्री सुशील कुमार तिवारी ने मुख्य मंत्री उ प्र सरकार को ज्ञापन सौंप कर की उच्च स्तरीय जांच की माँग
मिर्जापुर , 27 अगस्त , पाण्डेय गुट ने अनियमितताओ को लेकर जिला संगठन द्वारा DIOS कार्यालय मिर्जापुर पर प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर शिकायत की गई है .उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिला मंत्री सुशील तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर के द्वारा₹400 प्रति शिक्षक कर्मचारी लेकर फार्म 16 उपलब्ध कराने एवं शिक्षकों तथा कर्मचारियों के एनपीएस खातों को अद्यतन न करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है .
इस मुद्दे पर संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क फ़ार्म 16 उपलब्ध कराने के लिए प्रति जिलेवार एक एक लाख रुपए जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवंटित कर दिया गया है l इसके बाद भी शिक्षकों से वसूली किया जाना नितांत ही आपत्तिजनक है l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पटेल ने भी नाराजगी जताई है .

