
लखनऊ , 30 जनवरी , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने पेंशन के मामले में एन पी एस एवं यू पी एस दोनों को एक सिरे से खारिज कर दिया है. वरिष्ठ शिक्षक नेता त्रिपाठी ने ओ पी एस अर्थात वन नेशन वन पेंशन के तहत पुरानी पेंशन स्कीम (OPS ) को बिना भेद भाव लागू करने की मोदी सरकार से माँग की है।
संघ के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने एन पी एस तथा यूपीएस दोनों को शिक्षकों एवं कर्मचारी के सर्वथा विरोधी करार दिया है और कहा कि संगठन ओ पी एस के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए मोदी सरकार पाण्डेय गुट की इस मांग को तत्काल पूरा करे .
