
लखनऊ , 29 जनवरी , यूपी सरकार ने आज शिक्षकों और कर्मचारियों को निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा देने का फैसला किया है . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा समय-समय पर धरना एवं प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा( UP Teacher Cashless treatment Scheme) की मांग की जाती रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर2025 को निशुल्क चिकित्सा सुविधा की घोषणा की थी अपने वायदे को पूरा करते हुए आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को कैबिनेट के माध्यम से स्वीकृति दी है .
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डॉ आर पी मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डॉ आर के त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, ने माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद और आभार प्रकट किया है. डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर.पी. सिंह- कोषाध्यक्ष आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी ने स्वागत किया है .

