पांडेय गुट ने की मुख्य मंत्री से राज्य कर्मियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुबिधा प्रदान करने की मांग : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल- प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं कर्म चरियो पर बिना भेद भाव के लागू हो कैशलेस चिकित्सा सुबिधा : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 05 फरवरी। शिक्षकों के लिए बहु प्रतीक्षित मांग कैशलेस चिकित्सा सुबिधा की जारी राजाज्ञा पर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अपनी प्रति क्रीया मे कहा कि संगठन लगातार इसे राज्य कर्मियों के समान मांग करता चला आ रहा है। जारी राजाज्ञा के अनुसार यह उससे अलग लागू कर शिक्षकों के साथ भेदभाव अपनाया गया है।

यह व्यवस्था तो सालाना प्रिमियम जमा कर पूर्व मे लागू मेडिक्ले म जैसी व्यवस्था के ही समान है जो आज तक आदेश के बाद भी धरातल पर लागू नही हो सका है। शिक्षक नेताओ ने सूबे के मुख्यमंत्री जी का इस ओर व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर प्रदेश के राज्यकर्मियों के लिए लागू कैशलेस चिकित्सा सुविधा को माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्म चारियो पर लागू करने की पुरजोर मांग उठाई है।
