
लखनऊ , 13 जून , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य 30 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं ग्रीष्म अवकाश 15 जून को खत्म हो रहा है और 16 जून से विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होना था बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से आज जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्म का ग्रीष्म अवकाश 15 जून से बढ़कर 30 जून किया जा रहा है . एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरूहोगा .
इस अवधि में शिक्षण कार्य नहीं होगा लेकिन 16 जून से विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारी की उपस्थिति रहेगी इस अवधि में शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक सहित सभी कर्मचारी शैक्षिक व प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के बारे में स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं और यह कार्य विद्यालयों के प्रबंधन पर छोड़ दिया गया है उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप है और यह गर्मी कम उम्र के बच्चों के लिए की सेहत के लिए नुकसानदेह है .
Video देखें – #Sonam Raghvanshi प्रकरण पर Dr Vasudha Mishra ने क्या कुछ कहा –
