
- शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य है कि पढ़ाई के साथ साथ नैनिहालों को पारंपरिक लोकनृत्य और कलाओं में पारंगत किया जाए।
लखनऊ, 21 मई,campus samachar.com, बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों के बीच समर कैंप ( Summmer camps started in schools of UP Basic Shiksha Parishad ) की शुरुआत बुधवार को हुई। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने समर कैंप की शुरुआत बक्शी का तालाब स्थित सरैया की। इस दौरान स्कूल में बच्चों ने आर्ट, योग, नृत्य, गीत संगीत व खेल प्रतियोगिताएं की। लखनऊ के अलग अलग उच्च व कंपोजिट सरकारी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, मौजूद रहे।
नैनिहालों को लोकनृत्य और कलाओं में पारंगत करने का उद्देश्य- महानिदेशक
शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य है कि पढ़ाई के साथ साथ नैनिहालों को पारंपरिक लोकनृत्य और कलाओं में पारंगत किया जाए। उन्होंने कहा ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैम्प) में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। 15 जून तक सुबह सात बजे से सुबह 10:30 बजे तक चलने वाली पाठशाला के संचालन की जिम्मेदारी अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों को दी गई है। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहयोग करेंगे।
समर कैंप में होंगे ये कार्यक्रम
-योग व फिटनेस।
-फिटनेस के लिए दौड़, बाधा रेस।
-लोक नृत्य की प्रस्तुति समूह में क्षेत्रीय नृत्य का अभ्यास।
-पारंपरिक परिधान दिवस विविध सांस्कृतिक परिधानों का प्रदर्शन
-लोककथाएं सुनाना और प्रसिद्ध लोककथाओं का अभिनय।
-हस्तशिल्प कला मिट्टी/कागज से पारंपरिक वस्तुएं बनाना।
-वरिष्ठ नागरिकों से संवाद।
-डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियां।
