
- लखनऊ में यह आदेश सभी प्रकार के विद्यालय (सरकारी, मान्यता प्राप्त ,निजी, सहायता प्राप्त, परिषदीय) जहां कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं संचालित हैं, लागू किया गया है।
लखनऊ, 04 अगस्त , लखनऊ में रविवार से हो रही भारी बारिश के चलते एक से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय के द्वारा यह अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो बच्चे स्कूल के लिए रवाना कर दिए गए हैं उन्हें वापस बुला लिया जाए। आदेश के देर से आने से कई स्कूलों के बच्चे रवाना हो गए थे। मालूम हो कि लखनऊ में बारिश रविवार से लगातार हो रही थी। All government and non-government schools from classes 1 to 12 in Lucknow will remain closed today due to adverse weather and rain conditions, as reported by ANI, citing Lucknow DM Visakh G Iyer.
यह आदेश सभी प्रकार के विद्यालय (सरकारी, मान्यता प्राप्त ,निजी, सहायता प्राप्त, परिषदीय) जहां कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं संचालित हैं, लागू किया गया है। जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश के अनुसार अत्यधिक वर्षा के कारण आज अवकाश रहेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारी ये तय करें, कि उनके विकास क्षेत्र में किसी भी प्रकार के, कोई भी, विद्यालय खुले ना हो और बच्चे विद्यालय में आज अध्यनरत ना हो। यदि बच्चे विद्यालय आए हैं तो उनकी छुट्टी अवश्य करा दें। बीएसए राम प्रवेश ने भी कहा है, कि आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूल बसों या वैनों में बच्चे रवाना हो चुके हैं, उन्हें तत्काल सूचित कर वापस बुलाया जाए।
उधर कई विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में तो छुट्टी का रदी गई लेकिन शिक्षकों को रोके रखा गया जबकि शिक्षकों का कहना है कि उन्हें भीअब घर जाने देना चाहिए . सम्बंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों अवगत कराया है कि उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश नहीं मिला है .

गौरतलब है कि यूपी में मानूसन पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में रविवार को अलग-अलग जिलों में बारिश की वजह से नौ मौतें हुईं। सोमवार की सुबह सीतापुर जिले में दीवार गिरने से दो किशोरियों की मौत हो गई। 24 घंटे में प्रदेश में बारिश से 11 मौतें हो गई है। भारी बारिश को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
अन्य जिलों में भी अवकाश घोषित
लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी अवकाश घोषित किया गया है। डीएम के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए.
बाढ़ प्रभावित जिले
बाढ़ प्रभावित जिलों में कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान चौबीसो घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। टीम में शामिल मंत्रियों ने भी बाढ़ प्रभावित जिलों का रविवार को निरीक्षण किया। वर्तमान में प्रदेश के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों की 37 तहसीलें और 402 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
