
- अखिल भारतीय प्रधान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों ने आज जिला पंचायत सभागार में बैठक
बहराइच 11 जनवरी ,Bahraich News In Hindi : अखिल भारतीय प्रधान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों ने आज जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन कर अपने विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कराने के लिए अगामी 16 जनवरी को विकासखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का सामुहिक निर्णय लिया है।
प्रधान संगठन ने आज मनरेगा सिस्टम में व्याप्त खामियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों को प्रदेश में भी लागू करने की मांग की है प्रधान संगठन ने विकासखण्ड मुख्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त न होने पर मनरेगा कार्यों से विरत रहने की भी चेतावनी दी है। प्रधान संगठन की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हए जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र ने कहा कि , मनरेगा कार्यों में ऑनलाइन हाज़री में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्किंग सही से संचालित न होने के कारण एमएमस नही हो पा रहा है इसके चलते लंबित मनरेगा पक्के कार्यो का भुगतान भी नही हो पा रहा है जिससे प्रधान बंधुओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन इन सब से बेखबर बना हुआ है और प्रधानों का उत्पीड़न हो रहा है।
Bahraich Samachar: जिलाध्यक्ष मिश्र ने बताया कि , काम करने के बाद भी मजदूरों का जब नऑनलाइन हाज़री लगाई जाती है तो नेटवर्क कार्य नही करने से हाज़री शून्य हो जाती है जिससे हमे मजदूरों को अपने जेब से भुगतान करना पड़ता है। जिला महामंत्री बुल्लू सिंह ने विकास कार्यों में आ रहे प्रशासनिक अवरोधों को दूर करने के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया और जिला मुख्यालयों व विकासखंड मुख्यालयों पर नियमित बैठक करने तथा संगठन की सदस्यता बढाने का आवाहन किया।

संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट (Sanjeev Srivastava advocate) ने विकासखंड स्तर पर बढ़ रहे भ्रष्टाचार को ग्राम पंचायतों के विकास में बाधक बताते हुए विकास से जुड़े भृष्ट कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही का आवाहन किया। वरिष्ठ पदाधिकारी राम सुंदर पांडेय ने कहा कि , संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि , बैठकों का आयोजन नियमित किया जाए और समस्याओं के समाधान के लिये तात्कालिक व्यवस्था बनाई जाए। महासचिव श्याम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायतों के विकास में आ रहे विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल बकाया धनराशि के भुगतान कराए जाने की मांग की।

Bahraich Latest News: अध्यक्ष (पयागपुर) बरातीलाल वर्मा ने विकास कार्यों में किए जा रहे अनियमिताओं की ओर संगठन का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रवक्ता सूरज शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष गुलाम वारिश , ब्लॉक अध्यक्ष गण , पवन जायसवाल , संतोष कुमार त्रिपाठी , हसनैन कमाल , अजय सिंह , कमला प्रसाद वर्मा , संजय त्रिपाठी , पवन कुमार सिंह , रामकुमार यादव , राम छबीले यादव , शाकिब हुसैन , अवध राज शुक्ल , आनंद पाठक , अशोक कुमार शुक्ल , कुलदीप श्रीवास्तव , जिलाउपाध्यक्ष राम छबीले निषाद , आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं जिला पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए 16 जनवरी को विकासखंड मुख्यालयों पर अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना देकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने का सामुहिक निर्णय लिया।
