
लखनऊ, 6 जुलाई ,campussamachar.com, । उत्तर प्रदेश बिजली इम्प्लाइज यूनियन का द्वि वार्षिक सम्मेलन 20 व 21 जुलाई को लखनऊ में होगा। उक्त जानकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री विशम्भर सिंह ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
उन्होनें कहा है कि द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के बिजली मजदूरों की समस्याओं के साथ साथ बिजली के निजीकरण पर भी चर्चा की जायेगी। प्रदेश के उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के समय दिये गये आश्वासनों को पूरा नहीं किया है। उन्होनें बिजली कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। ज्ञातव्य हो कि उर्जामंत्री ए के शर्मा ने मार्च 2023 में हुई हड़ताल के दौरान हड़ताल वापस लेने पर कर्मचारियों के किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न करने का वादा किया था। किन्तु अभी दर्जनों अधिकारी/कर्मचारी उत्पीड़न के शिकार है और उनकी सेवा में बहाली नहीं हो पायी है। हजारों संविदा मजदूरों को काम से हटा दिया गया है। संगठन के महामंत्री विशम्भर सिंह ने कहा है कि अधिवेशन में नई कार्य समिति व पदाधिकारियों का भी चुनाव किया जायेगा।
