अधिक शिक्षक वाले जिलों से कम शिक्षक वाले जिलों में तबादला होगा।
लखनऊ , 06 जून, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश में सामान्य तबादले के लिए दिशा-निर्देश और समय सारिणी जारी कर दी गई है। अधिक शिक्षक वाले जिलों से कम शिक्षक वाले जिलों में तबादला होगा। शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर आज शुक्रवार से प्रक्रिया शुरू हो गई .
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सामान्य तबादलों के लिए बृहस्पतिवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। इसके अनुसार अधिक शिक्षक से कम शिक्षक वाले जिलों में शिक्षकों को तबादला दिया जाएगा। इसका प्रमुख आधार शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर करना है। इसके लिए पहले इन दो तरह के जिलों की सूची जारी होगी, इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) में तय छात्र-शिक्षक अनुपात पूरा करने के उद्देश्य से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण (एक से दूसरे जिले में) आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले जिलों से शिक्षक की आवश्यकता वाले जिलों में किया जाएगा। इसके लिए सेवा अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी।
