
लखनऊ. उत्तर प्रदेश भारत स्काउट जिला संस्था, लखनऊ द्वारा 12 नवंबर को राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, चौक लखनऊ में प्रात: 11 बजे से राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में जनपद लखनऊ के राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के लगभग डेढ़ सौ प्रधानाचार्या एवं प्रधानाचार्य सम्मिलित होंगे। इस बैठक में स्काउट/गाइड के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी और जनपदीय रैली एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पर चर्चा के उपरांत निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के बारे में जिला सचिव सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र के साथ संस्था के अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमर कांत सिंह, मुख्य आयुक्त डॉ. जेपी मिश्र, जिला कमिश्नर स्काउट एसडी यादव, जिला कमिश्नर गाइड संगीता अग्रवाल, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, डीटीसी स्काउट संतोष सिंह, डीटीसी गाइड रीता मौर्या, डीओसी स्काउट विजय प्रसाद शर्मा, डीओसी गाइड मधु हंस पाल एवं जनपद लखनऊ की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी।
