

- महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बालार्क सूर्य मंदिर एवं सूर्य कुंड मुक्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है.
लखनऊ /बहराईच) 1 अप्रैल 2025, campussamachar.com, राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने आज 01 अप्रैल 2025 को नेपाल देश के ख्यातिलब्ध माँ बागेश्वरी मंदिर सभागार में बैठक का आयोजन कर बहराइच जिले के पौराणिक बालार्क सूर्य मंदिर व सूर्य कुंड मुक्त कराए जाने को लेकर जन जागरण अभियान चलाए जाने की रणनीति बनाई .साथ ही माँ बागेश्वरी मंदिर मे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर शीघ्र भव्य सूर्य मंदिर निर्माण कराए जाने हेतु विशेष सामूहिक प्रार्थना भी किया।
नेपाल मे धार्मिक दृष्टि से ख्यातिलब्ध माँ बागेश्वरी मंदिर परिसर स्थित सभागार में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए महंत बागेश्वरी मंदिर चंद्र नाथ योगी जी महाराज ने कहा कि भारत एवं नेपाल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थाई संबंध सदियों से चला आ रहा है बहराईच में स्थित पौराणिक बालार्क सूर्य मंदिर नेपाल के सनातन धर्मावलंबी लोग के लिए आस्था एवं श्रद्धा का विषय रहा है, जिसपर अब आक्रांताओ एवं विधर्मियों ने बलात कब्ज़ा कर लिया था , लेकिन अब सनातन समाज जाग उठा है पौराणिक सूर्य मंदिर निर्माण के लिए नेपाल राष्ट्र में विशेष जन जागरण अभियान चलाकर मंदिर निर्माण हेतु वातावरण बनाया जाएगा.
महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बालार्क सूर्य मंदिर एवं सूर्य कुंड मुक्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे सभी सनातन धर्मी संस्थाओ एवं धर्म गुरुओं के माध्यम से सूर्य कुंड एवं सूर्य मंदिर के महत्व से जन जन को अवगत कराने का दूरगामी अभियान चलाया जा रहा है ।आयोजित बैठक का संचालन विहिप नेता महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने किया .

बैठक में ये रहे उपस्थित
योजित बैठक में प्रमुख रूप से हिन्दू समाज नेता लवकुश अवस्थी ,गणेश कुमार सिंह एडवोकेट ,जसवंत मिश्रा ,अशोक कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह लल्लन दुबे आशीष दीक्षित, शुभम अवस्थी ,अंकुर तिवारी, प्रभात गुप्ता, उज्जवल सिंह व युवराज़ सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
