
लखनऊ, 21 मई ,campussamachar.com, रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन,उ.प्र.का ग्रीष्म कालीन पर्यटन 19 मई से 23 मई 2025 तक रानीखेत,कौशानी व नैनीताल के लिए होने जा रहा है। रानीखेत में 21 मई को रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं जैसे-नोशनल इन्क्रीमेण्ट न मिलना,कम्यूटेशन 10 वर्ष पर करने,62 वर्ष व पुराने 60 वर्ष पर रिटायर हो चुके कर्मचारियों को ग्रैच्युटी प्रदान करने ,ट्रेजरी में अनावश्यक रूप से पेंशन रोकने, ट्रेनों में टिकटों में पूर्व की भाँति रियायत देने व ई.पी.एफ .पेंशनरों को रू 18000.00 पेंशन देने आदि पर ” गंभीर चर्चा ” होगी। बैठक रानीखेत के ‘मून होटल” में होगी।
शिवा कान्त त्रिपाठी(अध्यक्ष), बी.एल.अवस्थी (कोषाध्यक्ष) व शिव शंकर सिंह (महामंत्री) रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ने बताया कि रानीखेत में आज 21 मई को रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं .
