

- भेंट के दौरान डॉ. धीमान ( Dr. Radha Krishan Dhiman ) ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी. एम. पांडेय से चिकित्सा क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए।
लखनऊ, 22 अगस्त , सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारियों ने एसजीपीजीआई लखनऊ ( Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences, Lucknow ) में निदेशक पद्मश्री प्रो. डॉ. आर. के. धीमान ( Dr. Radha Krishan Dhiman ) से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें हाल ही में एम्स पटना का अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिषद की ओर से उन्हें इस वर्ष का कर्म विभूषण अवार्ड भी प्रदान किया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह सम्मान एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के निदेशक और वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस. एन. खन्ना को मिला था।
भेंट के दौरान डॉ. धीमान ( Dr. Radha Krishan Dhiman ) ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी. एम. पांडेय से चिकित्सा क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। वहीं पांडेय ने परिषद की ओर से मरीजों की मदद के लिए लखनऊ, पटना और दिल्ली में हेल्प डेस्क स्थापित करने का अनुरोध किया, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
इस अवसर पर संगठन मंत्री (महिला प्रकोष्ठ) बबिता राय ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया और डॉ. धीमान ( Dr. Radha Krishan Dhiman ) को पुष्प भेंट किया। परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन का संरक्षक बनने का प्रस्ताव भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक में यह भी तय हुआ कि 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक सनातन महापरिषद भारत का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। नौ दिन चलने वाले इस आयोजन में शिवपुराण का पाठ होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा और श्रद्धालु जुड़ेंगे।
परिषद की ओर से भवान सिंह रावत और सी. एम. पांडेय ने कहा कि डॉ. धीमान ( Dr. Radha Krishan Dhiman ) का संरक्षण मिलने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव से परिषद द्वारा चलाए जाने वाले सेवा कार्यों को गति मिलेगी। इस मौके पर आनंद सक्सेना, जयदेव और विनोद राय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह का समापन परिषद की ओर से आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
