-
NMOPS राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम वर्चुअल बैठक में तय किया गया कि RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में लाखों लाख शिक्षक और कर्मचारी मिलकर 25 नवम्बर 2025 को घेरेंगे राजधानी दिल्ली। - NMOPS के एजेंडे में OPS बहाली मुद्दे और निजीकरण समाप्ति मुद्दे के साथ TET मुद्दा भी हुआ शामिल।
लखनऊ, 30 सितम्बर , NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बेहद अहम वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS विजय कुमार बन्धु की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा जी के कुशल संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी बड़े और वरिष्ट पदाधिकारीगण एवं सभी प्रदेशों की NMOPS इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए।
मीटिंग में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार बिंदुवार चर्चा परिचर्चा हुई जिस पर सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS विजय कुमार बन्धु एवं राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने सभी पदाधिकारियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और अपने विचार और सुझाव भी रखे।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की आम सहमति से कई फैसले लिए गए . जिसमें 1 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर NMOPS के अखिल भारतीय बैनर तले सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X”
पर देशव्यापी ट्विटर कैंपेन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। जिसका Hashtag: होगा।
#NoNPS_NoUPS_OnlyOPS
#NoTET_BeforeRTE
इसके बाद 25 अक्टूबर 2025 को देशभर की सभी प्रदेशों की राजधानियों में एकसाथ NMOPS की सभी राज्य इकाइयां 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।इसके बाद 8 नवम्बर 2025 को भारत की राजधानी दिल्ली में NMOPS राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भौतिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बन्धु जी के नेतृत्व और राष्ट्रीय महासचिव श्री स्थित प्रज्ञा जी के संचालन में सम्पन्न होगी, जिसमें सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। मीटिंग में 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में होने वाली रैली को सफ़ल बनाने हेतु सामूहिक विचार विमर्श एवं रणनीतियों पर चर्चा परिचर्चा होगी।

दिल्ली में होने जा रही रैली
25 अक्टूबर 2025 को NMOPS के बैनर तले देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाली रैली में पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण समाप्ति मुद्दे के साथ साथ वर्तमान में RTE एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET परीक्षा अनिवार्यता थोपे जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से रखा जाएगा और NPS,UPS, निजीकरण के साथ साथ RTE लागू होने से पूर्व TET अनिवार्यता का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा।
ये पदाधिकारीगण रहे शामिल
राष्ट्रीय कार्यकारिणी NMOPS की इस अहम वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष NMOPS रामानुजय पलेला , राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष सरदार सुखजीत सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वितेश खांडेकर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांताराम तेजा , राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंदर सिंह धारीवाल , राष्ट्रीय सचिव डॉ नीरजपति त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय सचिव परमानन्द डहेरिया , अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तमांग , प्रदेश महामंत्री फारुक, राष्ट्रीय संयोजक रेलवे सरदार अमरीक सिंह , राष्ट्रीय संयोजक डिफेंस प्रेमसागर, राष्ट्रीय सचिव भरत शर्मा जी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर , राष्ट्रीय संगठन सचिव विक्रांत सिंह ,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश कुमार , राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान , प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कोजाराम सियाग जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मंजीत राणा , प्रदेश महामंत्री बिहार शशिभूषण , प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड इंजीनियर मुकेश रतूड़ी , नॉर्थ ईस्ट प्रभारी अब्दुल मालिक , सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष पेमा भूटिया , जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अशरफ़ , राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी हीरानन्द नरवरिया ,प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा बिजॉय मल्ला समेत अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे। यह जानकारी अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने दी।
