
- लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर रवीन्द्र प्रताप सिंह ने अपना एक्सेस मॉडल (एडॉप्ट चेंजेज फॉर क्रिएटिव एजुकेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल सोसायटी ) प्रस्तुत किया।
लखनऊ/ मुरैना , 16 अक्तूबर , उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरैना मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित ” न्यू टीचिंग पेडागोजी एंड डिजिटल एजुकेशन ” विषयक एक दिवसीय इ संगोष्ठी में की नोट स्पीकर के रूप में बोलते हुए , लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर रवीन्द्र प्रताप सिंह ने अपना एक्सेस मॉडल (एडॉप्ट चेंजेज फॉर क्रिएटिव एजुकेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल सोसायटी ) प्रस्तुत किया ।
Latest Morena News : इस दिशा में उन्होंने शिक्षण की रूपरेखा , शिक्षण प्रविधियों , कक्षा प्रबंधन आदि बिंदुओंपर प्रकाश डालते हुए मानविकी और भाषा शिक्षण से जुड़े प्रोफेशनल्स के समक्ष दायित्वों की एक रूपरेखा स्पष्ट किया । उन्होंने डिजिटल ह्यूमैनिटीज एवं पब्लिक ह्यूमैनिटीज की चर्चा करते हुए तकनीकी और संचार प्रौद्योगिकी द्वारा शैक्षिक पारिस्थितिकी में आए हुए बदलावों को इंगित किया ,साथ ही डिजिटलीकृत समाज में तकनीकी और सौंदर्य शास्त्र ,मनोविज्ञान , सामाजिक अध्ययन की दिशा में अपने तर्क एवं प्रारूप प्रस्तुत किए। इसमें विभिन्न राज्यों ,बांग्लादेश और थाईलैंड के शोधार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।
